{"_id":"6af7589b3aae5e381c04a82d","slug":"bodies-of-friends-who-drowned-in-the-river-found-after-48-hours-cries-and-wailing-erupt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168104-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 48 घंटे बाद मिली नदी में डूबे दोस्तों की लाश, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 48 घंटे बाद मिली नदी में डूबे दोस्तों की लाश, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के मुजहना गांव के पास कूड़ा नदी के मुजहना घाट रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मुजहना में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान कूड़ा नदी में डूबे थे दोनों युवक, एसडीआरएफ ने चलाया था तलाश अभियान
डीएम और विधायक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, परिजनों के इन्कार पर नहीं कराया गया पोस्टमार्टम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन/महादेवा बाजार। मोहाना थाना क्षेत्र के मुजहना गांव के पास कूड़ा नदी में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे दोनों दोस्तों के शव 48 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की तलाश के बाद करीब 500 मीटर के दायरे में एक-एक कर दोनों के शव खोज निकाले। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बेल्टिकर ग्राम पंचायत के टोला दयालपुर निवासी आदित्य (19) और गौतम (20) 11 नवंबर को गांव में स्थापित लक्ष्मी मूर्ति का विसर्जन करने मुजहना स्थित कूड़ा नदी पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दोनों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चलने पर अभियान रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई। कुछ घंटे बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से शवों का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन उन्होंने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। घटना की जानकारी पर विधायक श्यामधनी राही और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।