{"_id":"6af757ccb4750dba730676b2","slug":"demand-rs-25-lakh-in-dowry-accused-of-assaulting-married-woman-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157623-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दहेज में 25 लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दहेज में 25 लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर मायके से 25 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बृहस्पतिवार को भी पति ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी सौम्या सिंह की शादी 10 फरवरी 2026 को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह गांव में हुई थी। विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अपने माता-पिता के कहने पर सौम्या से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसके लिए उस पर मायके से खेत बिकवाकर रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। इस संबंध में करीब तीन महीने पहले पंचायत भी हुई थी।
पिता के अनुसार, नौ नवंबर को वह बेटी को ससुराल छोड़कर आए थे। बृहस्पतिवार को रुपये नहीं मिलने पर पति ने सौम्या के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। घटना में विवाहिता को चोटें आईं। किसी तरह उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां की सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को कोतवाली ले आई। देर रात पिता उपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।