फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खजूरगांव में टीएसी ने पकड़ा खेल, प्रधान व सचिव से होगी वसूली

खजूरगांव में टीएसी ने पकड़ा खेल, प्रधान व सचिव से होगी वसूली

Mon, 08 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
खजूरगांव में टीएसी ने पकड़ा खेल, प्रधान व सचिव से होगी वसूली
रायबरेली। लालगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरगांव में मनरेगा में मनमानी पकड़ में आई है। टेक्निकल आडिट कमेटी (टीएसी) ने मनरेगा से बने दो खड़ंजा मार्गों को चेक किया तो ईंटों का कम प्रयोग पाया गया।
विज्ञापन



मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से वसूली के आदेश दिए गए हैं। आदेश के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया है।


शासन की मंशा पर जिले में मनरेगा में सबसे अधिक बजट खर्च करने वाली दो ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच टेक्निकल आडिट कमेटी ने की।


लालगंज ब्लॉक के खजूरगांव में टीम ने पूरे गुरु गांव में खडंजा मार्ग के दो कार्यों की जांच की। एक में 8085 रुपये और दूसरे में 7569 रुपये की कम ईंटें मिलीं।
विज्ञापन



हालांकि भुगतान ले लिया गया, लेकिन कार्यों में कम ईंटों का प्रयोग किया गया। मामला पकड़ में आने के बाद खजूरगांव के प्रधान सर्वेश कुमार, सचिव अमर बहादुर सिंह और तकनीकी सहायक ओम प्रकाश से संबंधित धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह ने बताया कि जांच में मनमानी मिली है। संबंधित धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed