फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से बनवा लिया हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र

डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से बनवा लिया हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र

Fri, 21 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से बनवा लिया हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र
डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से बनवा लिया हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र
विज्ञापन

रायबरेली। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) में काम लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक व्यक्ति ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से हैसियत और चरित्र प्रमाणपत्र बना डाला।

पंजीयन के लिए आवेदन किए जाने के बाद दस्तावेजों की जांच शुरू कराई गई तो गोरखधंधा पकड़ में आया। मामले में डीएम ने जांच प्रक्रिया पूरी कराकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भदोखर क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार ने आरईडी में पंजीयन कराने के लिए आवेदन किया था। आरईडी ने हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्रों को जांच के लिए डीएम के कार्यालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि तत्कलीन डीएम संजय कुमार खत्री के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसने हैसियत और चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर लिया था। जांच में जालसाजी की पुष्टि होने के बाद मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


उधर आरईडी में पंजीयन प्रक्रिया निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि मामले में जांच प्रक्रिया पूरी कराकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed