फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रंजिश में लिखाया गया दलित उत्पीडन का मुकदमा, जांच में मिला झुठा

रंजिश में लिखाया गया दलित उत्पीडन का मुकदमा, जांच में मिला झुठा

Wed, 19 Jun 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में लिखाया गया दलित उत्पीडन का मुकदमा, जांच में मिला झुठा
रंजिश में लिखाया दलित उत्पीड़न का मुकदमा, जांच में मिला झूठा
विज्ञापन

रायबरेली। सरकार द्वारा समाज के कमजोेर वर्ग को दी गई सहूलियत का लोग किस तरह दुरुपयोग करते हैं, इसकी एक बानगी सामने आई है। रंजिश में दलित उत्पीड़न का झूठा मुकदमा लिखा दिया गया। अब जांच में सच्चाई सामने आई तो शपथ पत्र देकर गलती को स्वीकार कर ली। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे महारानी का गांव का है।

गांव में 27 मई को दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था, जिसमें गांव के सुजीत कुमार पाल और अभिमन्यु ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में अभिमन्यु ने सुजीत के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना सीओ विनीत सिंह ने शुरू की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में ही ग्रामीणों ने अपने बयान में सच्चाई सामने रख दी तो दोनों पक्षों को लगा कि अब पोल खुल जाएगी। इस पर दोनों पक्षों ने शपथ पत्र देकर मुकदमे में लगाए गए आरोपों को खुद ही झुठला दिया। अभिमन्यु की बेटी ने दिए गए पत्र में दलित उत्पीड़न, मारपीट, धमकी जैसे किसी भी आपराधिक कृत्य को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस इस मुकदमे की विवेचना तो समाप्त कर रही है, लेकिन इस तरह से कई मामले अक्सर सामने आते हैं और निर्दोष विशेष एक्ट का शिकार हो जाते हैं। उधर, सीओ विनीत सिंह ने बताया कि झूठे मुकदमे लिखाने की कई शिकायतें मिलती हैं। इसलिए सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि हर मामले में तह तक पहुंचे बिना कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed