{"_id":"5d053a458ebc3e08ad43fe19","slug":"156062367313-raibaraily-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनशाहगौरा में सरकारी दुकान में बेची जा रही थी नकली शराब, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दीनशाहगौरा में सरकारी दुकान में बेची जा रही थी नकली शराब, सीज
विज्ञापन
सीओ डलमऊ और एसडीएम ऊंचाहार की छापेमारी में खुली पोल
गदागंज (रायबरेली)। बाराबंकी की घटना के बाद भी जिले में सरकारी दुकानों पर शराब की बिक्री में लापरवाही बरती जा रही है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह और एसडीएम डलमऊ सविता यादव ने शनिवार को दीनशाहगौरा में एक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापा मारा तो यहां पाया गया कि नकली शराब बेची जा रही है।
इस पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया गया। इसके अलावा छह अन्य सरकारी शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। गड़बड़ी मिलने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
सीओ डलमऊ विनीत सिंह व एसडीएम डलमऊ सविता यादव ने आबकारी निरीक्षक डलमऊ संजय भारती के साथ सबसे पहले दीनशाहगौरा में अंचलगंज के नाम से संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। यहां पर रखे गए कुछ गत्तों में नकली शराब मिली।
विज्ञापन
इस पर अफसर दंग रह गए। इस पर दुकान को सीज किया गया। साथ ही दुकान के अनुज्ञापी रितिका जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ ने बताया व्कि गड़बड़ी मिलने पर पाखरामऊ रोड, नई बस्ती पखरौली, बरारा बुजुर्ग, अचलगंज स्थित देशी शराब की दुकान के दुकानदार पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा बरारा बुजुर्ग स्थित बीयर की दुकान के दुकानदार पर 10 हजार और बीयर की दुकान अचलगंज के दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीओ का कहना है कि मनमाने ढंग से सरकारी दुकानों पर शराब बेची जा रही थी।
बाराबंकी की घटना के बाद दुकानदारों को हिदायत दी गई थी कि नकली शराब की बिक्री कतई न की जाए। इसके बाद भी दुकानदार की तरफ से नकली शराब की बिक्री कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर छापेमारी कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसके पीने से लोगों की जान जाने का खतरा भी था। ऐसे दुकानदारों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकारी दुकानों पर नकली शराब बेचने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
-विनीत सिंह, सीओ, डलमऊ