फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female student falls into 50-foot-deep ditch from Prithviraj Chauhan Fort; condition critical.

Hisar News: पृथ्वीराज चौहान किले से 50 फीट गहरी खाई में गिरी छात्रा, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Female student falls into 50-foot-deep ditch from Prithviraj Chauhan Fort; condition critical.
हांसी के किले से गिरी छात्रा
हांसी। ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किला देखने पहुंची सोरखी निवासी छात्रा अंजली बुधवार शाम अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही किला बाजार चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान राजेश, एक फौजी समेत तीन लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। होमगार्ड जवान राजेश ने बताया कि शाम करीब छह बजे एक युवक ने उन्हें किले के नीचे लड़की के गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर छात्रा करीब 50 फीट नीचे दिखाई दी।
विज्ञापन

राजेश और अन्य लोगों ने नीचे उतरकर घायल छात्रा को उठाया और करीब 30 फीट ऊपर तक लेकर आए। इसके बाद 112 एंबुलेंस को सूचना दी गई और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और छात्रा के किले से गिरने के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

वीडियो न बनाएं, घायल की मदद के लिए आगे आएं
राजेश ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर करीब 100 लोग एकत्रित हो गए थे लेकिन मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे हादसों के समय वीडियो बनाने के बजाय घायल की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed