{"_id":"6aa1a2e66a6f7f78490707b5","slug":"mainpuri-news-eve-teasing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-166414-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मनचले ने स्कूूल से लौट रही छात्रा का होंठ काटा, घर ले गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मनचले ने स्कूूल से लौट रही छात्रा का होंठ काटा, घर ले गया आरोपी
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले ने सरेराह स्कूल से घर लौट रही छात्रा को रोक कर सारी हदें पार कर दीं। उसने छात्रा का होंठ काट लिया, इसके बाद छात्रा को अपने साथ घर ले गया। जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां तलाश करते हुए आरोपी के घर पहुंची तो मनचला भाग गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री शहर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। पिछले कई महीनों से हिंदपुरम कालोनी का रहने वाला कुलदीप बेटी का पीछा करते हुए छेड़छाड़ करता आ रहा था। सात सितंबर की दोपहर करीब 1:40 बजे बेटी स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उद्याेग केंद्र के पास कुलदीप ने उसे रोक लिया, छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने जब विरोध कियाा तो उसके होंठ पर काट लिया। इसके बाद कुलदीप बेटी को बहला कर अपने घर ले गया। इस घटना के बारे में उनके भाई को जानकारी हुई तो सभी लोग बेटी की तलाश में जुट गए। कुलदीप के घर पहुंचे तो वह भाग निकला। घायल अवस्था में बेटी को वह कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मनचले की तलाश शुरू की है।
-- -- --
दुस्साहसिक घटना के बाद सहमी है पीड़िता
इस घटना के बाद से छात्रा बेहद भयभीत है, उधर पुलिस अभी तक कुलदीप को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है। दिनदहाड़े छात्रा के साथ दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला कुलदीप घटना की तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ऐसे में पीड़िता व परिजन भी घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
मामले में पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है, संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी।