फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student on bike-towed cart killed after being hit by unidentified vehicle; companion injured.

Kaithal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक रेहड़ी सवार छात्र की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Student on bike-towed cart killed after being hit by unidentified vehicle; companion injured.
मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद - फोटो : credit
कैथल। कैथल-जींद मार्ग पर गांव किठाना के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक रेहड़ी सवार 12वीं कक्षा के छात्र नितिन की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ जा रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

राजौंद पुलिस को दी गई शिकायत में जींद जिले के अलेवा निवासी साहिल ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई नितिन 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उनकी गांव किठाना में जींद-कैथल रोड पर महादेव आयरन एंड स्टील के नाम से दुकान है। दोनों भाई अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे नितिन दुकान पर आया हुआ था। इसके बाद वह दुकान पर काम करने वाले मांडी कलां निवासी जयदेव के साथ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर किसी काम से कैथल की तरफ जा रहा था। दुकान से कुछ दूर आगे पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में नितिन और जयदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नितिन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि जयदेव को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के भाई साहिल के बयान दर्ज किए। चिकित्सकीय रिपोर्ट और बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने के लिए जांच में जुट गई है। - हरपाल, राजौंद थाना प्रभारी

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद- फोटो : credit

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद- फोटो : credit

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद

मृतक के परिजन व पुलिस टीम अस्पताल में खड़ी हुई। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed