फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer guarding field dies of snakebite.

Mahoba News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

Wed, 09 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer guarding field dies of snakebite.
फोटो 09 एमएएचपी 01 परिचय-किसान फूलसिंह राजपूत (फाइल फाेटो)। स्रोत: परिजन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के मंगरौलकलां गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतक के भतीजे की भी 20 दिन पहले सांप के डसने से जान जा चुकी है। एक ही परिवार में सर्पदंश से चाचा-भतीजे की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

मंगरौलकलां गांव निवासी फूलसिंह राजपूत (55) पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था और खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहता था। मंगलवार की रात वह भोजन करके खेत में सोने चला गया। बुधवार की भोर सुबह किसी सर्प ने उसे पैर में डस लिया। इससे उसकी आंख खुल गई और उसने परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि सोते समय सांप के डसने से पिता की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed