फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Murder or natural death? Awaiting post-mortem report

Siddharthnagar News: हत्या या स्वाभाविक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 09 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Murder or natural death? Awaiting post-mortem report
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव के पश्चिम पॉलीथिन में मिली नवजात बच्ची की लाश की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। बच्ची की मौत कैसे हुई, यह स्वाभाविक थी या किसी कारण से हुई? यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बच्ची की पहचान कराने के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे यहां कौन लेकर आया था। धनोहरी गांव के पश्चिम में मंगलवार को पॉलीथिन में नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया बच्ची के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद मौत का कारण केवल बाहरी स्थिति देखकर तय नहीं किया जा सकता। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को देखकर उसके करीब 12 से 18 घंटे पहले जन्म लेने का अनुमान लगाया था। हालांकि, जन्म का वास्तविक समय भी चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। बच्ची के संबंध में कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है कि हाल के दिनों में किसी महिला का प्रसव हुआ है या कोई नवजात गायब है। पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल बच्ची की पहचान और उसके शव को धनोहरी के पश्चिम लाकर फेंके जाने की वजह का है। यदि पोस्टमार्टम में मौत का कारण संदिग्ध मिलता है तो जांच का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, यदि मौत स्वाभाविक होने की पुष्टि होती है तो पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे पॉलीथिन में रखकर यहां क्यों छोड़ा। एसओ डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। बच्ची की पहचान कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed