फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a newly married soldier's wife was found hanging

Lakhimpur Kheri News: सिपाही की नवविवाहिता पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a newly married soldier's wife was found hanging
मानसी। फाइल फोटो
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर की सिंचाई कॉलोनी स्थित ससुराल में सिपाही की नवविवाहिता पत्नी मानसी (26) का शव बुधवार को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहकर दहेज के लिए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अयोध्या प्रसाद के बेटे सुधीर की शादी इसी वर्ष मार्च में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अशोगापुर निवासी सुरेश की बेटी मानसी से हुई थी। मानसी के पति सुधीर पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं और गोंडा जिले में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन

मृतका के पिता सुरेश ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से ससुराल पक्ष कार और सोने की अंगूठी की मांग कर रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उन्हें मानसी की मौत की सूचना मिली। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर तथ्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed