{"_id":"5a7c97524f1c1b2a788b4bca","slug":"151518114642-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से सप्लाई करके रायबरेली जिले में बेचे जा रहे अवैध शस्त्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से सप्लाई करके रायबरेली जिले में बेचे जा रहे अवैध शस्त्र
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों की तस्करी में ढाबा मालिक समेत पांच गिरफ्तार
रायबरेली। हरचंदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ कर ढाबा मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की मानें तो ये लोग बिहार प्रांत से असलहे लाकर जिले में बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 बोर की पांच पिस्टल, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने गुरुवार को बताया कि स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह व हरचंदपुर एसओ बृजमोहन सिंह ने कठवारा स्थित फ्लोर मिल के पास से आरोपियों को दबोचा।
इनकी पहचान विमल प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ अमित लाला निवासी जगदीशपुर डीह, प्रदीप उर्फ संतलाल यादव निवासी रामनगर थाना गुरुबख्शगंज, प्रशांत कुमार निवासी बल्दूपुर हरचंदपुर, रमेश यादव निवासी रतापुर मिल एरिया और अनूप कुमार यादव निवासी पूरे बरजोर थाना फुरसतगंज जिला अमेठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों में रमेश यादव एक ढाबे का मालिक है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 32 बोर की पांच पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 315 बोर के दो तमंचा, 25265 रुपये, छह मोबाइल व घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार बरामद की गई है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी अनूप कुमार यादव के खिलाफ छह, विमल के खिलाफ दो, प्रशांत कुमार के खिलाफ तीन, रमेश कुमार के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। बिहार से शस्त्रों की खरीद करके यहां पर बिक्री करते थे।