फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच अवैध भवनों को सील करने के आदेश, आठ को नोटिस

पांच अवैध भवनों को सील करने के आदेश, आठ को नोटिस

Wed, 19 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पांच अवैध भवनों को सील करने के आदेश, आठ को नोटिस
रायबरेली। आरडीए ने पांच अवैध भवनों को सील करनेे के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आठ भवनों व निर्माण कार्यों का चालान कर भवनों के मालिकों को नोटिस देकर काम बंद कराने को कहा है। पांचों भवनों को 25 सितंबर को सील किया जाएगा।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में जमकर अवैध निर्माण हो रहे हैं। आरडीए केनोटिस के बाद भी कांप्लेक्स का निर्माण हो रहा है। नोटिस के बाद भी काम बंद न करने पर डीएम संजय कुमार खत्री ने पांच भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



इसमें कचहरी रोड पर जोगिंदर सिंह, इंदिरा नगर में राहुल अग्रवाल व रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जेल रोड शांति नगर में केपी सिंह और बस स्टेशन चौराहा के पास सुमन देवी के निर्माण को सील करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा जवाहर विहार में अनिल दीक्षित, कानपुर रोड पर रामशंकर पटेल, मीर का पुरवा में विजय यादव, एआरटीओ कार्यालय के सामने अमरनाथ, गंगागंज में मनोज यादव, एसजेएस के सामने बृजेंद्र बाजपेेयी, छजलापुर में श्याम पूर्ति और एसजेएस के सामने जोगिंदर सिंह के निर्माण को चालान करके काम बंद करने के लिए नोटिस जारी की गई है।



नोटिस के बाद भी अवैध रूप से कराए जा रहे पांच निर्माण कार्यों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। सभी को 25 सितंबर को सील किया जाएगा। आठ अवैध भवनों का चालान कर नोटिस दिया है। जल्द ही उन्हें भी सील कराया जाएगा।
एके राय, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed