फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हरचंदपुर क्षेत्र के मुबारकपुर में वारदात

हरचंदपुर क्षेत्र के मुबारकपुर में वारदात

Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के मुबारकपुर में वारदात
जमीन पर कब्जा करने गए किसान को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रविवार को जमीन पर कब्जा करने गए एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस जमीन पर कब्जा कराने के नाम पर रुपया मांग रही थी और कार्रवाई नहीं कर रही थी। दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई। वारदात के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।

शहर के लोहानीपुर निवासी महेंद्रनाथ वाजपेयी (35) ने हरचंदपुर क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रामावती की जमीन खरीदी थी। बावजूद उसे कब्जा नहीं मिल रहा था। बताते हैं कि दोपहर को महेंद्रनाथ वाजपेयी जमीन पर कब्जा करने गया था। इसी दौरान दो पक्षों विवाद हो गया। महेंद्रनाथ वाजपेयी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने महेंद्रनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी कक्ष के चिकित्सक डॉॅ. टी.शम्सी ने हालत गंभीर होने पर महेंद्रनाथ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मरने से पहले स्वयं घायल महेंद्रनाथ वाजपेयी ने आरोप लगाया था कि उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। थाने में कई बार गया तो उससे कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपया मांगा जा रहा था। दूसरे पक्ष से रामावती को चोटें आई हैं। महेंद्रनाथ की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीओ गोपीनाथ सोनी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। प्रकरण में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पड़ताल कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed