{"_id":"5cdc5f3dbdec22078c36ef94","slug":"11557946173-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी दूसरी जगह करने पर महिला को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी की शादी दूसरी जगह करने पर महिला को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी दूसरी जगह करने पर महिला की हत्या
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। चारपाई पर सोते समय उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। मृतका की बेटी ने मां के प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका की बेटी की शादी दूसरी जगह करना चाहता था।
महिला इसके खिलाफ थी। बस इतनी सी बात की वजह से उसे मार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के गौतमन का पुरवा मजरे तिवारीपुर की रहने वाली देवरती (50) पत्नी स्व. जागेश्वर लोध गांव में अपनी 20 वर्षीय पुत्री नीलम और निशा के साथ रहती थी।
विज्ञापन
इसमें बड़ी बेटी निशा की शादी हो गई है। देवरती के पति का लगभग 15 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को भोर में घर के बाहर चारपाई पर सो रही अधेड़ महिला के ऊपर धारदार हथियार से सर पर हमला करके उसे घायल कर दिया।
खून से लथपथ मां को जगाने पहुंची पुत्री नीलम घर से बाहर निकली तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से बेटी अपनी मां को एंबुलेंस 108 से सलोन पीएचसी ले आई, जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई।
वारदात की सूचना सलोन पुलिस को दी गई। सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतका की पुत्री नीलम ने मां के प्रेमी रामभरोसे निवासी शाहजहांपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी लगभग 20 वर्षों से गांव में ही घूम फिरकर रहता था।
हत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस परिवार, रिश्तेदार और प्रेमी को मुख्य बिन्दु में रखकर जांच कर रही है।