फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहनों की रफ्तार में महिला समेत दो लोगों की मौत

वाहनों की रफ्तार में महिला समेत दो लोगों की मौत

Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार में महिला समेत दो लोगों की मौत
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात वाहनों की रफ्तार में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। खागीपुर सड़वा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। झकरासी के पास खड़ी पिकअप में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप के पास खड़े युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन



भदोखर के पूरे गोपाल मजरे मनेहरू गांव निवासी राजेश रात में अपनी पत्नी इंद्राणी के साथ बाइक से जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे।


तभी खागीपुर सड़वा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसमें दंपती घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इंद्राणी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भदोखर गांव निवासी पारसनाथ (32) खाद-बीज लेने के लिए अयोध्या गया था। रात में पिकअप पर खाद-बीज लेकर घर लौट रहा था।


झकरासी के पास पिकअप रोककर ढाबे पर चाय पीने के लिए उतरा। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से आकर पिकअप में टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप खड्ड में जा गिरी, जबकि पिकअप के पास खड़े पारसनाथ की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed