फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Commissioner inspected, isolation ward to be built in Rajkali trauma care

कमिश्नर ने किया निरीक्षण, राजकली ट्रामा केयर में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected, isolation ward to be built in Rajkali trauma care
रायबरेली। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बुधवार को आइसोलेशन वार्ड के लिए राजकली इमरजेंसी ट्रॉमा केयर का निरीक्षण किया। सीएचसी नसीराबाद, नगर पंचायत, गौआश्रय कुंवरमऊ व साधन सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। कमी मिलने पर नराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

राजकली इमरजेंसी ट्रॉमा केयर में बने वार्डो व बाथरूम का निरीक्षण किया। अस्पताल के संचालक से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर ने डीएम शुभ्रा सक्सेना से क्षेत्र में बनाए गए गौशालाओं के बारे में जानकारी ली तो अधिकारी आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ ऋचा सिंह से नजदीक में बने गौशाला के बारे में जानकारी ली तो वह भी कुछ बता नही पाईं। सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर पंचायत का निरीक्षण किया। ईओ संदीप कुमार सरोज से परिसर में रखे केमिकल आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरमऊ गांव में गिौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, मंडलायुक्त व आईजी ने बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी, रसूलपुर गांव का निरीक्षण किया। गांव में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed