{"_id":"683f4de70c6560721304851c","slug":"circle-rate-will-increase-by-15-in-408-villages-of-sadar-tehsil-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134411-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सदर तहसील के 408 गांवों में 15 फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सदर तहसील के 408 गांवों में 15 फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट
Wed, 04 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
उप निबंधन सदर कार्यालय।
रायबरेली। भू संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में असमानता को दूर करने की तैयारी है। सदर तहसील के 408 गांवों में संपत्ति की खरीद अब 15 फीसदी तक महंगी होगी। उन्नाव और अमेठी जिले से जुड़े 23 गांवों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। अन्य तहसीलों से जुड़े सदर के 35 गांवों में भी पुराने सर्किल रेट पर ही बैनामे होंगे।
शासन की मंशा पर अकृषक और सामान्य कृषि दरों में 15 प्रतिशत तक मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बाजार के रूप में विकसित हो चुके 20 गांवों को विकासशील गांवों की श्रेणी में रखा गया है। एम्स के पास दरियापुर, सुल्तानपुर आइमा में दरों को पुराने जैसा रखा गया है। इसके अलावा लिंक मार्ग, जिला मार्ग और राज्य मार्ग पर सर्किल रेट में 15 प्रतिशत का अंतर रखा गया है।
दरअसल, जिले में सरकारी मूल्य की तुलना में संपत्तियों के बाजार मूल्य दोगुने से भी अधिक हैं। सर्किल रेट कम होने का फायदा प्रापर्टी डीलर उठा रहे हैं। प्रमुख सचिव ने जिले के सीमावर्ती और तहसीलों के सीमावर्ती गांवों के सर्किल रेट को बराबर करने के आदेश दिए हैं। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखकर नया सर्किल रेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसमें व्यावसायिक संपत्तियों को बढ़े सर्किल रेट से दूर रखा गया है। जमीन की खरीद फरोख्त और सर्किल रेट में असमानता को दूर करने का प्रयास किया गया है। इस बार बेसिक वैल्यू को भी कम कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्र में 36 के स्थान पर मात्र 10 बेसिक वैल्यू निर्धारित की गई है। इसके अलावा अर्द्धनगरीय में 19 के स्थान पर 11 और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 के स्थान पांच बेसिक वैल्यू तय किया गया है।
नगरीय क्षेत्र में अकृषक भूमि की दरें
मोहल्ला/राजस्व ग्राम वर्तमान दर (प्रति वर्ग मीटर) प्रस्तावित दर
आचार्य द्विवेदी नगर 93000 10,000
अविनाश मार्ग 18,600 20,000
ओनई कोठी 13,000 15,500
आनंद नगर 10,800 12,800
इंदिरा नगर कॉलोनी 13,000 15,500
अमरेशपुरी कॉलोनी 11,300 12,800
अमोल विहार 13,000 14,000
अलीपुर खालसा 38,000 41,00
ग्रामीण क्षेत्र में अकृषक भूमि की दरें
राजस्व ग्राम वर्तमान दर (प्रति वर्ग मीटर) प्रस्तावित दर
अमावां 3,000 36,00
अटौरा बुजुर्ग 31,00 3700
अजमतउल्लागंज 2800 3300
आशानंदपुर 2400 2800
इब्राहिमपुर 4500 5000
अतरी 2400 2800
सरकारी रेट से अधिक मूल्य पर हुए बैनामे
गांव सर्किल रेट बाजार मूल्य
सुल्तानपुर आइमा 13.66 18.00
देदौर 60.00 75.00
गढ़ी मुतवल्ली 10.75 16.00
जहानपुर टोडर 8.70 16.00
सुल्तानपुर आइमा 14.16 19.00
सुल्तानपुर आइमा 12.56 17.00
मधुपुरी 12.67 15.50
मधुपुरी 24.27 32.75
नोट : सर्किल रेट प्रति बिस्वा लाख में।
नया सर्किल रेट तैयार करके डीएम व एडीएम के निर्देश पर सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। शासन से मिले निर्देशों के आधार पर सूची तैयार की गई है। अकृषक व सामान्य कृषि दरों में 15 प्रतिशत तक मूल्यों में बढ़ोतरी की गई है। जल्द ही नया सर्किल रेट लागू होगा।
- बृजेश पाठक, उप निबंधक सदर