{"_id":"689b96320ce02864690775ea","slug":"case-filed-against-nine-attackers-who-pelted-stones-at-hotel-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138950-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होटल पर पथराव करने वाले नौ हमलावरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होटल पर पथराव करने वाले नौ हमलावरों पर केस
Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। वृंदावन होटल पर पथराव करने के मामले में नौ हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ले रही है।
हाईवे पर डिडौली गांव स्थित होटल पर शाम पांच बजे दो बाइक सवार युवकों ने पहुंंचकर पथराव किया था। विरोध करने पर होटल के कर्मचारियों तक को धमकाया था। डिडौली निवासी होटल मालिक जीत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गड़रियन का पुरवा निवासी विशाल, देवानंदपुर निवासी संदीप और छह-सात लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ पथराव करने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
होटल मालिक का आरोप है कि युवक गीले कपड़े में थे। होटल के अंदर घुसने से मना किया था। इस पर उग्र हुए थे और होटल पर पथराव किया था। थाना प्रभारी आदर्र्श कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी विशाल को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
होटल में संदिग्ध लोगों का आना-जाना
वृंदावन होटल पर जिस तरह पथराव की घटना हुई है, उसने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। सूत्रों का दावा है कि होटल में संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है। इसी वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हुआ करती हैं। हमलावर होटल में रहने के लिए रूम मांग रहे थे। रूम न देने के चलते होटल पर पथराव किया गया था। थाना प्रभारी का कहना है कि यदि होटल में संदिग्ध लोगों का आना-जाना है तो उनकी पहचान कराई जाएगी।