फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against four businessmen after sample failed

Raebareli News: नमूना फेल होने पर चार कारोबारियों पर केस

Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four businessmen after sample failed
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने के बाद अन्नपूर्णा ब्रांड नूडल्स और डीसीएम ब्रांड चीनी के विक्रेताओं समेत चार कारोबारियों पर मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पूर्व में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य कारोबारियों को नोटिस देकर मौका दिया गया, लेकिन सही जवाब न आने के बाद संबंधितों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा ब्रांड नूडल्स का नमूना फेल होने के बाद महराजगंज निवासी विक्रेता दुर्गेश कुमार पर मुकदमा किया गया है। डीसीएम ब्रांड चीनी का नमूना मिथ्याछाप आने के बाद लालगंज के ही आर्यनगर निवासी विचित्र कुमार पर मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू हाईवे एंड फैमिली ढाबा के संचालक व खैरहनी बछरावां निवासी रोहित यादव व पनीर का नमूना खराब आने पर एडीएम कोर्ट में केस किया गया तो शहर के गल्ला मंडी स्थित अनुसुइया ट्रेडर्स के भरे गए मैदा का नमूना फेल होने पर राजू जायसवाल पर मुकदमा किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने बताया कि चार खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed