{"_id":"6ad28826bccd16b7a209ffe6","slug":"bodies-found-hanging-in-a-thatched-shed-and-an-orchard-raebareli-news-c-101-1-slko1032-170056-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छप्पर व बाग में लटके मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छप्पर व बाग में लटके मिले शव
Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खीरों। क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। डुमटहर गांव में युवक का शव छप्पर के नीचे, जबकि चक गांव में बुजुर्ग का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया।
डुमटहर गांव निवासी सुनील पासी (35) शुक्रवार सुबह खेत की तरफ गए थे। ग्रामीणों ने छप्पर के नीचे रस्सी के सहारे उनका शव लटका देखा। परिजनों के मुताबिक, सुनील का पत्नी से 10 साल से विवाद चल रहा था। इससे वह परेशान रहते थे।
उधर, चक गांव निवासी श्यामलाल यादव (65) का शव गांव के बाहर बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि श्यामलाल शराब पीने के आदी थे और पहले भी कई बार खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे।
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्राधिकारी सुजीत राय ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है।