{"_id":"6ad28b3ec1c9d8e45508ecab","slug":"deled-fourth-semester-examinations-begin-raebareli-news-c-101-1-slko1034-170095-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
Sat, 17 Oct 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कड़े सुरक्षा पहरे के बीच तीन पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा संचालन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और डायट से पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे।
पहली पाली में विज्ञान, दूसरी पाली में गणित और तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। डायट परीक्षा प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार, पहली पाली में चार में से तीन, दूसरी पाली में 73 में से 72 और तीसरी पाली में तीन में से दो अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षाएं 17 अक्तूबर को अंतिम दिन भी तीन पालियों में जारी रहेंगी।