फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 players selected in trials for three sports

Raebareli News: तीन खेलों के ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 17 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 17 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
15 players selected in trials for three sports
रायबरेली। फीरोज गांधी महाविद्यालय में एथलेटिक्स, फुटबाल और बैडमिंटन के ट्रायल में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाले अंतरमहाविद्यालयीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को बालक वर्ग के फुटबाल ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें बीए तृतीय सेमेस्टर के आयुष सिंह, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के आदर्श व अनुराग और बीए प्रथम सेमेस्टर के विवेक तिवारी शामिल हैं। बैडमिंटन में एमए प्रथम सेमेस्टर के सत्यम, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विश्वजीत सिंह, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के आदर्श और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विवेक सिंह चयनित हुए।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. सी लाल ने बताया कि इन आठ खिलाड़ियों को 17 अक्तूबर को ट्रायल के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। बालक वर्ग में दिलीप कुमार का चयन 100 व 200 मीटर दौड़, प्रशांत चौरसिया का 100 मीटर दौड़ और अस्मित का लंबी कूद व 100 मीटर दौड़ के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में अंजू का चयन 100 व 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद, शालिनी कश्यप का शॉटपुट, दिपाली का 800 व 1500 मीटर दौड़ और शिवानी का लंबी कूद व त्रिकूद के लिए हुआ। इन खिलाड़ियों के लखनऊ जाने की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed