फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Board exam papers will be kept in double lock

डबल लॉक में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के पेपर

Sat, 05 Mar 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Board exam papers will be kept in double lock
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए अभी भले ही कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

वैसे तो प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर खास ध्यान रहता है, लेकिन इस बार परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखने जाने के निर्देश दिए गए।
यानी कि प्रश्नपत्र जिस आलमारी में रखे जाएंगे, उसमें दो ताले लगाए जाएंगे। दूसरे ताले के लिए कुंडी लगवानी पड़ेगी। एक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक तो दूसरी पर्यवेक्षक के पास रहेगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 103 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 62,434 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 34,920 और इंटरमीडिएट के 27,514 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्र वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, ताकि परीक्षा के दौरान ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा सके। जिला स्तर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है तो राज्य स्तर पर भी ऑनलाइन निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों का ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट करा दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी, जिसमें प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई है।
अगले हफ्ते घोषित हो सकता है कार्यक्रम
संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान और मतगणना अगले हफ्ते पूरी हो जाएगी, जिससे उम्मीद है कि मतगणना के बाद या उससे पहले भी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। बोर्ड परीक्षा होली बाद कराए जाने की संभावना है।
कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो चुकी हैं, जबकि कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं इसी महीने द्वितीय सप्ताह तक कराई जानी हैं। प्री-बोर्ड के प्राप्तांक मार्च के द्वितीय सप्ताह तक और गृह परीक्षाओं के प्राप्तांक मार्च के तृतीय सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम जल्दी ही घोषित होने की संभावना है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना है। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक लगाए जाने के निर्देश मिले हैं। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी पर्यवेक्षक के पास रहेगी।
-ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed