फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bablu of Varanasi beats the king of Punjab

वाराणसी के बबलू ने पंजाब के नरेश को दी पटखनी

Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bablu of Varanasi beats the king of Punjab
डीह (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के सिरसी गांव में आयोजित स्व. संतबक्स सिंह स्मारक दंगल में उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हरियाणा समेत कई जिलों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में वाराणसी के बबलू सिंह ने पंजाब के नरेश को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह एवं रमेश कुमार ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शेर सिंह (हरियाणा) और सचिन (फतेहपुर) के बीच हुआ, जिसमें शेर सिंह जीते। इसके बाद हरियाणा के राहुल ने अलीगढ़ के गोल्टा को, डीह के शिवशंकर ने उन्नाव के संजय को, उन्नाव के संजय ने फतेहपुर के विक्रम को, वाराणसी के संदीप ने हरियाणा के शेर सिंह को, नेपाल के देवा थापा ने हरियाणा के सोनू को, रायबरेली के सुरेश ने दिल्ली के काला पहलवान को पटखनी दी। नेपाल से आए देवा थापा की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने अपने सभी पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिताबी कुश्ती में बनारस के बबलू पहलवान ने जीत हासिल की। आयोजक जगत प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि हर साल नए वर्ष पर दंगल कराया ाता है, जिसमें कई जिलों के पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं। संचालन विजय विक्रम सिंह ने किया। पप्पू पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed