फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   appointment

सुमन देवी को सीएम ने दिया पहला नियुक्ति पत्र, जिले के 48 शिक्षकों की चमकी किस्मत

Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
appointment
नियुक्ति पत्र दिखाते हुए। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त 48 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र लेने के लिए 14 शिक्षक लखनऊ गए तो 34 शिक्षकों को जिले में ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में सीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान जनप्रतिनिधियों के हाथों ज्वाइनिंग लेटर बांटे गए।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने रायबरेली की सुमन देवी को पहला नियुक्ति पत्र दिया। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ एक हफ्ते के भीतर बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने का कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बचत भवन में 34 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। डीएम ने दो दिव्यांगजन सहायक अध्यापकों को अपने साथ कुर्सी पर बैठा कर नियुक्ति पत्र दिया।
बचत भवन में इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
बचत भवन में जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित दिए गए। उनमें निशांत पांडेय, मो. मुरसलिम, आकाथ रत्न त्रिपाठी, रावेंद्र नारायण मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह चौहान, श्यामू कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, चेतन प्रताप सिंह, रवि कुमार, हरि बहादुर सिंह, ज्योति वर्मा, मो. अंसार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, अंजनी कुमार पांडेय, प्रवेश कुमार यादव, रजनीश कुमार, सर्वेश कुमार, इंद्रेश कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, उपमा, शुभकरन, संदीप कुमार सोनकर, राम बहादुर, सुशील कुमार, मनीष रावत, आशीष कुमार, जितेंद्र प्रताप, संजय कुमार निर्मल, हरिओम व रामशंकर शामिल हैं।
इन्हें लखनऊ में दिए गए ज्वाइनिंग लेटर
लखनऊ के लोक भवन प्रेक्षागृह में हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कई जिलों के नवनियुक्त शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें शामिल होने के लिए इस जिले से 14 शिक्षक लखनऊ गए थे। इनमें आशुतोष कुमार, ज्योति, शालिनी, आशुतोष शुक्ला, ज्ञानप्रकाश यादव, बृजेंद्र कुमार, अनेंद्र कुमार, शशिकेश, मोनिका सिंह, अंजुली देवी, सुमन देवी, हरीलाल, दीपा सिंह और शिखा चौधरी शामिल रही। खास बात यह रही कि इस जिले की सुमन देवी को मुख्यमंत्री ने पहला नियुक्ति पत्र दिया।
इन शिक्षकों के साथ बीईओ महराजगंज सुरेस कुमार, बीईओ शिवगढ़ गौरव मिश्र व शिवशरण सिंह भी गए थे। सुबह बीएसए दफ्तर से रवानगी के समय बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया, अविलय सिंह व अजीत आदि उपस्थित रहे। शाम को लखनऊ से लौटे शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में अपने अनुभव साझा किए।

तीन अभ्यर्थियों के रोके गए प्रकरण
प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत रिक्त 6696 पदों पर जिले में 54 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। काउंसिलिंग प्रक्रिया 29 जून को पूरी कराई गई तो उसमें 51 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे। तीन अभ्यर्थी नहीं आए थे। अब नियुक्ति पत्र वितरण 48 अभ्यर्थियों को किया गया है। तीन अभ्यर्थियों अंकिता सिंह, कामरेड जिन मार्गन और ममता के प्रकरण रोक लिए गए हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तीन अभ्यर्थियों के अंकों में भिन्नता पाई गई थी, जिस पर उनके प्रकरण उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं। शुक्रवार को 48 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed