{"_id":"62488990f9afb602f357abc2","slug":"accident-raibaraily-news-lko6242974140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर भगाने के लिए कमरे में सुलगाया था धुआं, सो रहा बालक आग से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर भगाने के लिए कमरे में सुलगाया था धुआं, सो रहा बालक आग से झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। चिलौला गांव में शुक्रवार रात कमरे में मच्छर भगाने के लिए सुलगाए धुएं के कारण आग लग गई। इससे चारपाई पर लेटा एक बालक अचानक झुलस गया। आननफानन परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी संजय कुमार का सात वर्षीय बेटा प्रिंस चारपाई पर सो रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि मच्छर भगाने के लिए कमरे में धुआं कर रखा था।
रात करीब दो बजे धुएं की वजह से बिस्तर आग की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए थे। बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। (संवाद)