{"_id":"6106b20a8ebc3eca526036e9","slug":"accident-raibaraily-news-lko5894375105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया है।
मृतक चचेरे भाई के साथ डलमऊ दवा कराने जा रहा था। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा गांव निवासी करन (19) अपने चचेरे भाई मिथुन के साथ दवा लेने के लिए डलमऊ जा रहा था। इस्माइलमऊ गांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार चालक करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक अनुराग शुक्ला ने बताया है कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।