{"_id":"60faede68ebc3e58840958de","slug":"accident-raibaraily-news-lko58815554","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी किस्मत ने दिया साथ, वरना सभी नहाते समय झुलस जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकी किस्मत ने दिया साथ, वरना सभी नहाते समय झुलस जाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मवई आलमपुर गांव में शुक्रवार सुबह बिजली आने के साथ ही ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया। इससे ट्यूबवेल पर नहाने के लिए मौजूद लोग तेल से भीग गए। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर का तेल गर्म नहीं था। यदि गर्म होता तो सभी लोग झुलस जाते।
बहादुरपुर विकास क्षेत्र के मवई आलमपुर गांव में रजवाड़ी प्रसाद पासी का नलकूप है। सुबह बिजली नहीं आ रही थी। सुबह नौ बजे बिजली आने का शेड्यूल है। गांव के कुछ लोग ट्यूबवेल पर नहाने के लिए बिजली आने का इंतजार कर रहे थे।
जैसे ही बिजली आई, वैसे ही नलकूप के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। ऊपर का ढक्कन उछलकर दूर जा गिरा। ट्यूबवेल पर मौजूद अमित पासवान, शुभम, शनिराम, आदित्य, बाछु, नमन सहित एक दर्जनों लोग तेल से भीग गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद बिजली बंद करा दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफार्मर आया था। उपखंड अधिकारी जायस संजीव कुमार पटेल ने बताया कि हो सकता है कि कार्यशाला में बैइंडिंग ठीक से न की गई हो। इसी कारण ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ है। अवर अभियंता को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए निर्देश दिया गया है।