फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Abeer-gulal was blown in the farewell of Bappa

Raebareli News: बप्पा की विदाई में उड़ा अबीर-गुलाल

Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Abeer-gulal was blown in the farewell of Bappa
परशदेपुर में मंगलवार को गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
खीरों। गणेश उत्सव के तहत मंगलवार को श्रद्धालुओें ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर थिरकते हुए घाटों पर पहुंचे। वहां गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुंदरियां खेड़ा में स्थापित गणेश प्रतिमा का मंगलवार को बनईमऊ नहर पुल के पास प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व सुबह कार्यक्रम स्थल में भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे में कथा वाचक महेश प्रबल शास्त्री, पुरानी बाजार में कथा व्यास पूजा शास्त्री व नई बाजार में कथा वाचक माधुरी ने भगवान गणेश की कथा सुनाई। इस दौरान स्थानीय कलाकारों की ओर से गणेश वंदना, कृष्ण लीला की झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन


परशदेपुर कस्बे के रामसागर मोहल्ला में स्थापित भगवान गणेश प्रतिमा का मंगलवार को अबीर गुलाल में सराबोर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सई नदी तट पर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। कस्बे के रामसागर मोहल्ला में आचार्य धर्मेश हरि महाराज ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ पूजन किया। इसके बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर ईओ निमिषा भारद्वाज, अध्यक्ष विनोद कौशल, कमलचंद्र वैश्य, दिलीप जायसवाल, राजू कौशल, सतीश कौशल, बबलू कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजन के बाद प्रसाद का हुआ वितरण

लालगंज। सराफा मंडी में मंगलवार को गणेश उत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। आचार्य पं. जगदीश ने शंख ध्वनि के साथ पूजन की शुरुआत कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने थाल लेकर भगवान गणेश की आरती उतारी। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक सुरेंद्र चौधरी, महेश सोनी, अमन सोनी, प्रिंशू दीक्षित, लाला सोनी, शिवम सोनी, सदाशिव सोनी, दीपेंद्र सोनी व रविंद्र सोनी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed