{"_id":"129-87359","slug":"Raebareli-87359-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ समेत पांच पर केस दर्ज होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ समेत पांच पर केस दर्ज होगा
Raebareli
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बाइक का फर्जी ट्रांसफर करने के मामले में सीजेएम ने एआरटीओ अजय यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश मिल एरिया पुलिस को दिया है। एसओ बकरीदन अली का कहना है कि अब तक आदेश उन्हें नहीं मिला है। आदेश मिलते ही उसका पालन किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्य नगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार मिश्र का आरोप है कि उसकी बाइक फर्जी तरीके से दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दी गई। उसने पहले ही एआरटीओ अजय यादव को प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई थी कि उसके चाचा शिव नारायण मिश्र उसकी बाइक को किसी और के नाम ट्रांसफर करने की फिराक में हैं। इसके बावजूद एआरटीओ अजय यादव, विभाग के लिपिक सच्चिदानंद मिश्र और अरविंद कुमार रावत ने उसकी बाइक नंद किशोर द्विवेदी निवासी गढ़ी खास थाना हरचंदपुर के नाम ट्रांसफर कर दी। संदीप का आरोप है कि उसकी मौजूदगी के बिना ही अफसरों ने यह खेल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन उसने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। उधर एआरटीओ का कहना है कि उनसे कोई शिकायत नहीं की गई थी। मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पूरा प्रयास करते हैं कि शिकायत का निस्तारण हो सके।