{"_id":"129-58288","slug":"Raebareli-58288-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, भाई-बहन की मौत, दादी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, भाई-बहन की मौत, दादी घायल
Raebareli
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गहिरी गांव में शुक्रवार दोपहर कच्ची दीवार ढहने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दादी घायल हो गई। यह घटना उस समय घटी, जब दादी नया छप्पर रखने के बाद उसके नीचे डाली गई मिट्टी की पिटाई कर रही थी और बच्चे वहीं पर खेल रहे थे। घटना के बाद कोहराम मच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गहिरी गांव निवासी कादिर अली और भक्सू अलग-अलग घर बनवाकर रहते हैं। दोनों बेटों से अलग इंद्रा बानो रहती है। इंद्रा ने अपने रहने के लिए शुक्रवार को नया छप्पर बनवाकर रखवाया। छप्पर के किनारे कच्ची दीवार पहले से बनी हुई थी। छप्पर के नीचे मिट्टी डलवाई गई थी। इंद्रा मिट्टी की पिटाई कर रही थी, जबकि उसका पोता अशफाक (10) पुत्र कादिर अली और भक्सू की बेटी नूरजहां (11) वहीं पर खेल रही थी। इसी बीच अचानक छप्पर के एक किनारे की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दादी और उसके दोनों पोता-पोती मलबे में दब गए। चीख-पुकार मचने पर घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर अशफाक को मृत घोषित कर दिया गया। नूरजहां की हालत गंभीर होने पर सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान नूरजहां ने भी दम तोड़ दिया। अशफाक और नूरजहां दोनों क्रमश: प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो और तीन में पढ़ते थे। इधर, घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य मालती सिंह एवं यादवेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि अशफाक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि नूरजहां के शव को लालगंज पुलिस पीएम के लिए भेजेगी।