फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NIFT Raebareli wins 20 awards

Raebareli News: निफ्ट रायबरेली को मिले 20 अवार्ड

Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
NIFT Raebareli wins 20 awards
निफ्ट के संयुक्त दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए रायबरेली शाखा के विद्या​र्थियों के साथ अन्य श
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का संयुक्त दीक्षांत समारोह नई दिल्ली में 31 अगस्त को हुआ। इसमें निफ्ट सहित देशभर के 18 निफ्ट परिसरों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी एक साथ शामिल हुए, जिन्हें उपाधियां प्रदान की गईं। राष्ट्रपति के हाथों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रायबरेली शाखा के विद्यार्थियों को 20 अवार्ड मिले, जिनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


संयुक्त दीक्षांत समारोह में निफ्ट रायबरेली के 143 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें फैशन कम्युनिकेशन के 32, फैशन डिजाइन के 32, एक्सेसरी डिजाइन के 26, लेदर डिजाइन के 23 तथा बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के सात विद्यार्थी शामिल हैं। मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट के 23 विद्यार्थियों को भी स्नातकोत्तर उपाधि दी गई। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रतिभा और संस्थान के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए निफ्ट रायबरेली के विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फैशन कम्युनिकेशन विभाग की प्रतिष्ठा बुडाकोटी को निफ्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड और फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज विभाग की अनन्या सक्सेना को निफ्ट एक्स्ट्राऑर्डिनरी सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विभागवार मिलने वाले बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस अवॉर्ड से मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट की अंतरा मल्ल, फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज की मनुश्री, फैशन कम्युनिकेशन की प्रतिष्ठा बुडाकोटी, फैशन डिजाइन की शैलजा गोयल, लेदर डिजाइन की दियांशी वार्ष्णेय, फैशन टेक्नोलॉजी की हर्षिता कुमार सम्मानित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विभागवार मेरिटोरियस स्टूडेंट अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। इसके अंतर्गत मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट विभाग की अंतरा मल्ल एवं भोगादुला कीर्ति प्रिया, फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज की अनन्या सक्सेना एवं मनुश्री, फैशन कम्युनिकेशन की प्रतिष्ठा बुडाकोटी एवं नूपुर यादव, फैशन डिजाइन विभाग की शैलजा गोयल एवं अपेक्षा दीक्षित, लेदर डिजाइन विभाग की सृष्टि धमांदा एवं सुहानी अजय मिश्रा और फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की स्नेहा पाठक एवं हर्षिता कुमार को सम्मानित किया गया।


यह संयुक्त दीक्षांत समारोह निफ्ट रायबरेली के विद्यार्थियों के लिए उनकी शैक्षणिक यात्रा की उपलब्धियों का गौरवपूर्ण उत्सव होने के साथ-साथ रचनात्मक एवं पेशेवर जगत में उनके भावी योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी रहा। यह अवसर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रयासों तथा शिक्षा से पेशेवर जीवन की ओर उनके बढ़ते कदमों का सामूहिक उत्सव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed