फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सरकारी अस्पतालों में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी

सरकारी अस्पतालों में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी

Sun, 20 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी
सरकारी अस्पतालों में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन

रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में जल्द डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। इसके लिए एनआरएचएम के तहत संविदा पर 20 चिकित्सक रखे जाएंगे। चिकित्सकों की तैनाती के लिए शनिवार को साक्षात्कार का कार्य पूरा हो गया। इसके बाद इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। अब उच्चाधिकारियों की ओर से इसे हरी झंडी दी जाएगी। अफसरों का मानना है कि इन चिकित्सकों की तैनाती से निश्चित तौैर से अस्पतालों में कुछ हद तक डॉक्टरोें की कमी दूर होगी।
जिला अस्पताल हो या फिर देहात क्षेत्र की सीएचसी। चिकित्सकों की कमी के चलते रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जिला अस्पताल में अधिक दिक्कत है। यही वजह है कि छह माह से ज्यादा का समय बीत गया है जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नियमित रूप से ईएमओ की तैनाती नहीें हो सकी है। इससे रोगियों का इलाज ठीक तरीके से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

एनआरएचएम के तहत जिले में संविदा के तहत 20 चिकित्सकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सीएमओ ने अपने कार्यालय में चिकित्सकों का साक्षात्कार लिया, जिसका कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि रोगियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाई जा सके। संविदा पर 20 डॉक्टर रखे जाने हैं, जिनका साक्षात्कार लेकर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही वहां से हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed