{"_id":"5a3d5d904f1c1bf4688c2df5","slug":"61513971088-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से आई टीचर, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से आई टीचर, स्पष्टीकरण मांगा
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से आई टीचर, स्पष्टीकरण मांगा
रायबरेली। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अनिल त्रिपाठी ने शुक्रवार को राही ब्लॉक क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दो शिक्षक शुभा त्रिपाठी और सावित्री यादव देर से आईं। डीसी ने बताया कि दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
इसी तरह पार्टटाइम टीचर सुलोचना और एकाउंटेंट आलोक गुप्ता तीन महीने से अवैतनिक अवकाश पर चल रहे हैं। डीसी ने कहा कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। विद्यालय में आरओ और सोलर पैनल खराब मिला। साथ ही खिड़कियां टूटी पाई गई। डीसी ने वार्डेन गीता को निर्देश दिया कि मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए। विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों के पद खाली होने की बात सामने आई तो डीसी ने कहा कि इस बारे में जल्दी ही कोई कदम उठाया जाएगा। डीसी ने बेलाभेला स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की उपस्थिति कम होने और मीना मंच की प्रगति शून्य होने पर नाराजगी जताई और सुधार करने के निर्देश दिए। ब्यूरो