{"_id":"67fabc49d3f42ce9a704f2ee","slug":"61-complaints-raised-before-mp-rahul-gandhi-stuck-raebareli-news-c-101-1-slko1033-130875-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सांसद राहुल गांधी के सामने उठी 61 शिकायतें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सांसद राहुल गांधी के सामने उठी 61 शिकायतें अटकीं
Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे में आई 61 शिकायतों का निस्तारण बाकी है। बीती 20 और 21 फरवरी को सांसद से लोगों ने फरियादें लगाई थीं। जिले के 40 से अधिक अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कर 15 अप्रैल तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
सांसद राहुल गांधी ने पिछले फरवरी माह में जिले का भ्रमण किया था। सांसद के सामने पेश होकर लोगों ने राही के कलंदरपुर में 11 हजार केवी लाइन बनवाने, खुरहटी और बसाढ़ के बीच पुल बनवाने की मांग की थी। सिविल लाइन स्थित छात्रावास से अवैध कब्जा हटाने के साथ ही डलमऊ के रायपुर टप्पा हवेली में अस्पताल, खेल मैदान, बारात घर व सड़क बनवाने की मांग की थी।
लालगंज में शोभाखेड़ा में नहर के पार जाने के लिए नेशनल हाईवे में अंडरपास ब्रिज बनवाने की मांग की गई थी। इंटरलॉकिंग, डामररोड, हैंडपंप सहित अन्य कार्यों को कराने के लिए लोगों ने फरियाद की थी। इसके अलावा बछरावां में सई नदी पर निर्मित करदहा घाट और लोहरामऊ घाट तक मार्ग निर्माण की मांग की गई थी। हरचंदपुर में पूरे भोला तक नाला व सड़क निर्माण, राही के जमालपुर नानाकारी में रेलवे क्राॅसिंग वाले अवरुद्ध मार्ग को खुलवाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
राही ब्लॉक के ही खागीपुर सड़वा में संपर्क मार्ग के मरम्मत, रूपामऊ तक सड़क निर्माण, बेलाखारा से उत्तरपारा भेला रजबहा नहर पटरी पर सड़क निर्माण सहित शिकायतें कर लोगों ने काम कराने की मांग की थी। अब तक शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। सभी 61 शिकायतों के निस्तारण कराकर एसडीएम सदर, डलमऊ, महराजगंज, बीएसए, क्रीड़ाधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, अधिशासी अभियंता आरईडी, लोक निर्माण में विभाग के प्रांतीय, खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता समेत 40 अधिकारियों को 15 अप्रैल तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शिकायतों को तय समय में निस्तारण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
29 को दिशा की बैठक में आ सकते हैं राहुल गांधी
आगामी 29 अप्रैल को सांसद राहुल गांधी आ सकते हैं। जिला सतर्कता समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछली बैठक में उठे मामलों को निस्तारित कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सांसद राहुल गांधी का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। दिशा की बैठक के लिए वे 29 अप्रैल को आ सकते हैं।