फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   53 teachers found absent during inspection, notice issued

Raebareli News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 53 शिक्षक, नोटिस

Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
53 teachers found absent during inspection, notice issued
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अब कार्रवाई भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो गई है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल से कराए गए निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। शनिवार को मानव संपदा पोर्टल के लिए 53 शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के भीतर ऑनलाइन स्पष्टीकरण मांगा है। इसके आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में समय-समय पर जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स में शामिल विभिन्न विभागों व विभागीय अधिकारी भी निरीक्षण करते हैं। इस दौरान अनुपस्थित मिले स्टाफ के बारे में भी प्रेरणा पोर्टल पर जानकारी देते हैं, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ऑफलाइन नोटिस जारी होती थी। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुले तो निरीक्षण फिर शुरू हुए। छुट्टियों के बाद से अब तक हुए निरीक्षण में 53 शिक्षक गैरहाजिर मिले, जिन्हें इस बार ऑनलाइन नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के जरिए हुए निरीक्षण में चार प्रधानाध्यापक, 21 सहायक अध्यापक, 18 शिक्षा मित्र और 10 अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। इन सभी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नोटिस जारी की है। संबंधित शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी आईडी से ही एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से निर्णय लिया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से ही कार्रवाई पोर्टल पर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed