फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी ने घायलों को अब तक बांटे दो करोड़ 72 लाख

एनटीपीसी ने घायलों को अब तक बांटे दो करोड़ 72 लाख

Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी ने घायलों को अब तक बांटे दो करोड़ 72 लाख
एनटीपीसी ने घायलों को अब तक बांटे 2.72 करोड़
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी में हुए हादसे के बाद से पीड़ितों के लिए घोषित अनुग्रह राशि का वितरण घायलों व उनके परिवारीजनों को किया जा रहा है। अब तक अनुग्रह राशि का दो करोड़ 72 लाख रुपया बांटा जा चुका है। एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि गंभीर 24 घायलों को 10-10 लाख रुपये सीधे उनके खाते में डाल दिए गए तथा मामूली रूप 16 घायलों को दो-दो लाख का चेक प्रदान किया गया है। एनटीपीसी मैनेजमेंट दिल्ली, अपोलो, एम्स, मेडिकल कॉलेज, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, एसजीपीजीआई एवं सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों का पूरा ख्याल रख रहा है। इन स्थानों पर कंट्रोल रूम खोले गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार आसानी से अपनों तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि अब तक यह राशि लालूराम, सुंदर लाल, के. नागेश्वर राव, सियाराम, मुकेश, राकेश कुमार पटेल, पुष्पराज सिंह, फिदा हुसैन, मंट्टू बरवा, सुखदेव, मोहम्मद मेहताब खान, देशराज, मनोज कुमार पांडा, उमाशंकर पांडेय, हरी किशन, श्रीराम, राकेश कुमार सिंह, किशन मालवीय, सहदेव साहू, घाना भोई, अनिल कुमार, हंसराज, इंद्रपाल सिंह, मोहम्मद युसुफ , वीरेंद्र कुमार, अरविंद, राजेश, रूपचन्द, ओम प्रकाश, दनिश अहमद, प्रमोद, छोटू चौधरी, रामबाबू, राकेश कुमार मेहता, अमृत लाल, देवीलाल, रामदेव, राम सिंह, भीम कुमार, रामा नन्दन आदि घायलों या उनके परिवारीजनों को दी जा चुकी है।

इनसेट
पीड़ित परिवार इन नंबरों से अपनों से करें संपर्क।
दिल्ली....
011-24367074
लखनऊ...
0522-2723129
ऊंचाहार (रायबेरली)..
05311-278036
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed