{"_id":"59ff52c04f1c1b7a548bb0c3","slug":"31509905088-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसे में मृतकों के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
रायबरेली। ऊंचाहार एनटीपीसी हादसे में मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात करने के लिए कांग्रेसी रविवार को उनके घर पहुंचे। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, पूर्व विधायक अजयपाल सिंह, विजय शंकर अग्निहोत्री, शिवकरन तिवारी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
कांग्रेसियों ने पूरे कुर्मिन के स्व. लवलेश कुर्मी के माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी और पिपहरा गांव के स्व. अजीत यादव के पिता लाल बहादुर यादव से मिलकर दुख जताया। कांग्रेसियों ने भरोसा दिलाया कि सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उनके साथ हैं। इसके पहले कांग्रेसियों ने डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर निवासी चंद्रमौलि पांडेय (80) और कुंडवल निवासी कमलाकांत द्विवेदी (81) के असामयिक निधन पर डलमऊ गंगा तट स्थित अंत्येष्टि स्थल जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अशोक सिंह, रवींद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव, अजय सिंह भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल वाजपेयी ने भी अपने सहयोगियों के साथ एनटीपीसी हादसे में मृतकों इकछनिया के वीरेंद्र, गौसपुर के जगलाल यादव, छिपिया के बालकृष्ण शुक्ल के परिवारीजनों से मुलाकात की। इस मौके पर साजू नकवी, गोविंद, अंबुज तिवारी, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।