सतांव। शिक्षक दिवस पर लोहडा पंचायत के पूरे दूबे (सहजौरा) में सावित्री बाई फुले ग्रामीण शिक्षक सम्मान समारोह एवं परिचर्चा आयोजित हुई। समारोह में ग्रामीण शिक्षा में योगदान देने वाले 34 शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना मुख्य अतिथि रहे, वहीं नवगीतकार डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने अध्यक्षता की। आयोजक कवि पंकज प्रसून ने ग्रामीण शिक्षा की चुनौतियों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि इसके मजबूत हुए बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने माता-पिता को पहले शिक्षक बताया और संस्कारों के बिना शिक्षा को अधूरा कहा। डॉ. हरनाम सिंह, लल्लन मिश्रा, नीरज शुक्ल, विद्या सागर, सुनील सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह, तेजनारायण शुक्ल, हरिनारायण द्विवेदी, गंगा सहाय द्विवेदी, नीरज पाठेय, सौरभ शुक्ल मौजूद रहे।

रायबरेली में शिक्षक दिवस पर बीएसए दफ्तर के सभागार में सम्मानित हुए शिक्षक।

रायबरेली में शिक्षक दिवस पर बीएसए दफ्तर के सभागार में सम्मानित हुए शिक्षक।

रायबरेली में शिक्षक दिवस पर बीएसए दफ्तर के सभागार में सम्मानित हुए शिक्षक।