फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2,747 patients treated at the health fair

Raebareli News: आरोग्य मेले में 2747 रोगियों का इलाज

Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
2,747 patients treated at the health fair
हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेला में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। 
रायबरेली। बदलते मौसम के साथ सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें 2747 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


मेले में सबसे अधिक बुखार के 612 और जुकाम के 451 मरीज पहुंचे। पेट दर्द के 211 मरीजों का भी उपचार किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी का प्रयोग करने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने 92 मरीजों का परीक्षण किया। डीह अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। जगतपुर के हरदीटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि मेले में बुखार, खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, गैस और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सभी को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनशाह गौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुरधई, गोविंदपुर माधव और रसूलपुर धरावां में 230 लोगों का उपचार किया गया। अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि इस समय तेज बुखार और खांसी के अधिक मरीज आ रहे हैं। शिवगढ़ के नेरथुवा, राजापुर और देहली में 155 मरीजों का उपचार किया गया। अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ल ने बताया कि मरीजों का परीक्षण करने के बाद दवा दी गई।


खीरों क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दृगपालगंज और एकौनी में डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. सदफ असगर और उनकी टीम ने 108 मरीजों का उपचार किया। इसी तरह परशदेपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में मरीजों की जांच के बाद दवा वितरित की गई।

हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेला में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। 

हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेला में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed