फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   200 villages lost power due to strong winds and rain

Raebareli News: तेज हवा और बारिश से 200 गांवों की बिजली गुल

Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
200 villages lost power due to strong winds and rain
ट्रांसमिशन डलमऊ में टे​स्टिंग करती पावर कॉर्पाेरेशन की टीम। - फोटो : संवाद
रायबरेली। बारिश और हवा चलने से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। पानी गिरने से इंसुलेटर खराब हो गए, तो कहीं पर हवा चलने से जंफर कट गए। इससे बिजली गुल रही। शहर में करीब दो घंटे बाद बिजली पटरी पर लौटी। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र कठगर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली देर शाम तक नहीं बहाल हो पाई।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे मौसम का मिजाज बदल गया। हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। प्रगतिपुरम, आईटीआई, गोराबाजार, तेलियाकोट, इंदिरा नगर से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली जाने से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। शहर में सुबह दस बजे बिजली बहाल हो सकी। इसके बाद भी दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र उतरपारा की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। डलमऊ ट्रांसमिशन के यार्ड में टीम ने जांच की। कई जगह लाइन के इंसुलेटर खराब मिले, जिन्हें बदलकर शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत उपकेंद्र कठगर की 33 केवी लाइन और उपकेंद्र से निकले फीडरों में कई जगह फॉल्ट आए। सुबह आठ बजे गुल हुई और देर शाम तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपकेंद्र से करीब 200 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। इसके अलावा डलमऊ, कुंडवल (बरस), सलोन, ऊंचाहार से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली सुबह नौ बजे से गुल रही। कहीं पर दोपहर 12 बजे, तो कहीं तीन बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। उपभोक्ता रोहित गुप्ता, रामप्रसाद, जगजीवन, रामऔतार, मनीष कुमार ने बताया कि सुबह से बिजली नहीं आई। घरों में लगे इनवर्टर तक बंद हो गए। मोबाइल चार्ज करने में परेशानी झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि हवा और बारिश के चलते बिजली बंद थी। बारिश और हवा थमने के बाद सभी जगह बिजली बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed