{"_id":"5bae7472867a557ed4318373","slug":"181538159730-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपा ने विकास कार्य कराकर अपनी पैठ बनाने की तैयारी कर ली है।
शुक्रवार को यहां आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वित्तमंत्री अरुण जेटली के प्रतिनिधि हीरो वाजपेयी ने कहा कि, रायबरेली में खेल व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी खोली जाएगी और बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव वित्तमंत्री अरुण जेटली तक पहुंच गया है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने रायबरेली को नोडल जिले के रूप में चुना है। यहां पर न सिर्फ वह अपनी निधि खर्च करेंगे, बल्कि यहां के विकास पर भी ध्यान देंगे।
अपने अभिनंदन समारोह में यहां आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने आईटीआई ऑफीसर्स क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि, वे तीन साल तक यहां भाजपा के जिला प्रभारी रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें यहां किसी यूनिवर्सिटी और बड़ा स्टेडियम नहीं होने की बात खटकी थी। यूनिवर्सिटी व बड़े स्टेडियम के प्रस्ताव के बारे में वित्तमंत्री से चर्चा के बाद इसको अमलीजामा पहनाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए वित्तमंत्री नवंबर के पहले या फिर दूसरे हफ्ते यहां आ सकते हैं।