{"_id":"59fcc1044f1c1b71548ba9a6","slug":"171509736708-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसा, भाजपाइयों की टीम ने किया दौरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसा, भाजपाइयों की टीम ने किया दौरान
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसा, भाजपाइयों की टीम ने किया दौरान
रायबरेली। वरिष्ठ भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने टीम के साथ ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी में हुई घटना का जायजा लिया। वह इसके केन्द्रीय कंट्रोल रूम भी गए तथा पाइप फटने का स्थान भी देखा। एनटीपीसी की ओर से सहायक महाप्रबंधक सी. कुमार अग्रवाल ने भाजपा नेता को बताया कि उक्त घटना अप्रत्याशित थी तथा सारे मानकों तथा मापदंडों का पालन किया गया था।
उन्होंने भाजपा नेता को बताया कि यूनिट को भले ही कम समय में कमीशन किया गया था, लेकिन 500 घंटे का ट्रायल रन हो चुका था और कही कोई दोष नहीं पाया गया था। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि यह कहीं न कहीं, कोई न कोई कोताही का ही नतीजा है या फिर भ्रष्टाचार के चलते गुणवत्ता से समझौता किया गया है। दोषियों को हर हालत में दंडित किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की त्रासदी की देश में पुनरावृत्ति न हो। कहा कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री तथा उप्र के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। भाजपा नेता के साथ जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, डॉ. जीबी सिंह, ऋषि सिन्हा आदि मौजूद थे।