फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1631 students received laptops,

1631 मेधावियों को मिले लैपटॉप, खिले चेहरे

Tue, 20 Dec 2016 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 20 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
1631 students received laptops,
रायबरेली पुलिस लाइन में छात्रा को लैपटॉप देते मंत्री डॉ. मनाेज पांडेय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस परिसर में सोमवार को 1631 मेधावियों के हाथों लैपटॉप मिले तो वह खुशी से झूम उठे। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय को हाथों लैपटॉप पाकर सभी ने यूपी के मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ की। मंत्री डॉ. पांडेय ने कहा कि उप्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विकसित समाज की स्थापना का संकल्प लिया है, जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को लैपटॉप मिलने से उनको उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि छात्र-छात्राएं लैपटॉप का सद्पयोग करें और पढ़ लिखकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। लैपटॉप मिलने से शिक्षा से जुड़ी उन्हें कई जानकारियां हासिल करने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी बच्चों को दिये जाने वाले लैपटॉप उनके भविष्य की चाभी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 के 10वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर लैपटॉप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में एनएसपीएस, बीएसएस, विबग्योर पब्लिक समेत अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया गया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय मोहन वन भी मौजूद रहे। लैपटॉप पाने वाली छात्राएं अनुवर्तिका पांडेय, दीपशिखा, अमिता, अंजली चौधरी, अंशिका वर्मा, ध्रवी वर्माका कहना था कि लैपटॉप उच्च शिक्षा में काफी सहायक होगा। सीएम अखिलेश यादव का यह प्रयास सराहनीय है।

जैनब ने पहली बार अपने हाथों में लैपटॉप थामा था। कहा कि, वे सबसे पहले घर के सभी सदस्यों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी देगी। उच्च शिक्षा में ये लैपटॉप काफी सहायक होगा। सृष्टि खरकवाल, फिजा खान और रिचा सिंह का कहना है कि इस योजना से वे अपने सपने साकार करने में सफल होंगी।


रिचा ने बताया कि वे बहुत दिनों से लैपटॉप चलाना चाहती थी। आज लैपटॉप पाकर खुशी मिली है। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की टॉपर दीपिका अग्निहोत्री का कहना है कि लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई के लिए करुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed