{"_id":"59ff52c94f1c1bc8678b9700","slug":"161509905097-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंशिक रूप से बाधित रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंशिक रूप से बाधित रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंशिक रूप से बाधित रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली
रायबरेली। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सोमवार को आशिक रूप से बंद रहेगी। इस दौरान अमावां ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उधर, डलमऊ ट्रांसमिशन से सरेनी विद्यालय उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन चार घंटे बंद रहेगी। हालांकि सरेनी विद्युत उपकेंद्र को मल्केगांव के ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस दौरान कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
ट्रांसमिशन के एसडीओ एके मौर्य ने बताया कि अमावां ट्रांसमिशन में लगे 40 एमबीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस दौरान 06 से 13 नवंबर तक ग्रामीण अंचलों की आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि बछरावां ट्रांसमिशन से सरेनी ट्रांसमिशन के लिए तार लगाए जाने हैं। इसलिए डलमऊ ट्रांसमिशन से जुड़े सरेनी विद्युत उपकेंद्र जाने वाली बिजली सुबह आठ से दो बजे तक प्रभावित रहेगी। हालांकि सरेनी से मल्केगांव की नव निर्मित लाइन से आपूर्ति की जाएगी। कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित हो सकती है।