{"_id":"5ea060e18ebc3e907a6fd3bf","slug":"150-police-personnel-will-be-quarantined-in-hot-spot-area-raibaraily-news-lko5186802122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स् पाट इलाके में तैनात 150 पुलिस कर्मी होंगे क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स् पाट इलाके में तैनात 150 पुलिस कर्मी होंगे क्वारंटीन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना कहर के बीच जान जोखिम में डालकर खाकी लोगों के लिए मदद कर रही है। जिले में 43 लोगों के कोरोना पॅाजिटिव पाए जाने के बाद अब हाट स्पाट इलाके में तैनात होने वाले करीब 150 पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस महकमा गंभीर हुआ है।
इसके लिए इन पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई की ओर से शहर के साथ ही बछरावां, भदोखर थाना क्षेत्र में पुलसि कर्मियों को क्वारंटीन कराने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो इन पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग कराई जाएगी। साथ ही जहां पर क्वारंटीन रहेंगे, वहां पर खानपान की सुविधा भी कराई जाएगी।
रायबरेली शहर के खाली सहाट, किला बाजार मोहल्ले को हॉट स्पाट घोषित किया गया है। अब तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उसमें से ज्यादातर लोग किला बाजार में रहने के दौरान संक्रमित होने पाए गए हैं। इन मोहल्लों को पूरी तरह सील करके 10 बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यहां पर करीब 105 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बछरावां कस्बे के कुछ इलाके हॉट स्पॉट हो गए हैं। ऐसे में बछरावां के हॉट स्पाट मोहल्लों और भदोखर क्षेत्र के इस रिसर्च सेंटर में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
कुल मिलाकर इन हॉट स्पाट इलाके में करीब 150 पुलिस कर्मी तैनात हैं। कहीं यह पुलिस कर्मी कोरोना के शिकार न हो जाएं, इसलिए इन पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कराया जाएगा। क्वारंटीन स्थलों के चयन के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि हॉट स्पाट इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग के साथ उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्यूूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। दो माह के लिए खाद्य सुरक्षा सामग्री और मंगाई जा रही है। इसके लिए बजट भी मिल गया है। सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य सुरक्षा सामग्री पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह भी कोरोना से लड़ सके। उन्होंने बताया कि जिले में गठित 12 रैपिड एक्शन टीमों को पीपीई किट पहले ही उपलब्ध ेकरा दी गई है।
लखनऊ की तर्ज पर जिले में भी हाट स्पाट इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी कराने पर विचार चल रहा है। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि जिले में फोर्स की कमी है। इसलिए अतिरिक्त होमगार्ड की मांग की गई है।
अतिरिक्त होमगार्ड यदि उपलब्ध हो जाते हैं तो हॉट स्पाट इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों से आठ घंटे डयूटी कराने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी डॉयल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी कराने के कार्य को पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है। चूंकि यहां पर सिपाहियों के अलावा पर्याप्त संख्या में होमगार्डों के उपलब्धता होने पर आठ घंटे डयूटी कराने का कार्य कराया जा सका है।