{"_id":"5b4cde144f1c1bc6508b5120","slug":"141531764244-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसलिंग आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसलिंग आज, तैयारी पूरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत गैरजिलों से आने वाले 281 शिक्षकों को तैनाती देने के लिए 17 जुलाई को काउंसलिंग कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों को विद्यालयों में तैनात करने का फैसला डायट प्राचार्य रेखा दिवाकर की अध्यक्षता वाली तैनाती समिति लेगी। समिति में बीएसए के अलावा डीएम की ओर से नामित एक व्यक्ति और शामिल रहेगा।
शिक्षकों की संख्या अधिक होने के कारण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसलिंग के लिए बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कनौजिया समेत पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में पांच काउंटर बनेंगे। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। हालांकि तैनाती आदेश तुरंत मिलना मुमकिन नहीं हो सकेगा। इसमें एक-दो दिन का समय और लग सकता है। 17 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाली काउंसलिंग में तैनाती पाने वाले 281 शिक्षकों के सापेक्ष 281 स्कूलों की ही वर्गवार सूची बनाई गई है, जो काउंसलिंग शुरू होने से दो घंटे पहले डायट में चस्पा कर दी जाएगी। तैनाती पाने के इंतजार में बैठे शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय के 214 सहायक अध्यापक, 14 प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 53 सहायक अध्यापक (गणित-14, विज्ञान-28 व अन्य-11) शामिल हैं।
जॉयनिंग के क्रम के अनुसार मिलेगा मौका
जिले में जैसे-जैसे बाहर से आने वाले शिक्षकों ने जॉयनिंग किया है, उसी क्रम में काउंसलिंग में भी मौका मिलेगा। सबसे पहले दिव्यांग शिक्षकों को बुलाया जाएगा। वे जिन स्कूलों को विकल्प के तौर पर चुन लेंगे, उन्हें लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद क्रमवार महिलाएं बुलाई जाएंगी और उनके चुने हुए स्कूल लॉक होते रहेंगे। अंत में पुरुष शिक्षकों को बाकी बचे स्कूल चुनने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
स्कूलों की सूची जानने को रही उत्सुकता
तैनाती के लिए कौन-कौन से स्कूल चुने गए हैं, यह जानने के लिए जॉयनिंग के बाद से ही शिक्षकों में उत्सुकता बनी हुई है। काउंसलिंग की तिथि तय होने के बाद से यह उत्सुकता और बढ़ गई है। इसीलिए सोमवार को पूरे दिन बीएसए दफ्तर में शिक्षकों का मेला लगा रहा और सभी यह पता करने में लगे रहे कि आखिर कौन-कौन से स्कूल सूची में शामिल किए गए हैं, ताकि पहले से अंदाजा हो सके कि उन्हें कौन सा स्कूल ज्यादा मुफीद रहेगा। इसके बावजूद सूची ओपन नहीं की गई, बल्कि देर शाम तक सूची पर मंथन चलता रहा। यह सूची मंगलवार को सुबह चस्पा की जाएगी।
डायट में 17 जुलाई को काउंसलिंग कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बंद व एकल विद्यालयों की सूची फाइनल हो गई है, जो डायट में चस्पा हो जाएगी। सभी शिक्षकों को क्रमवार अपना विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।
- पीएन सिंह, बीएसए