{"_id":"6a99d40b336471b3ff0b21b0","slug":"party-workers-outraged-over-fir-registered-against-rahul-gandhi-raebareli-news-c-101-1-rai1002-166657-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भड़के कार्यकर्ता
Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि मांगें न मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मांगों के लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी। उन्होंने किसानों की फसल बर्बाद होने पर सरकार और बीमा कंपनियों से उचित मुआवजा देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित करने वालों पर सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। इस मौके पर संकल्प पटेल कांग्रेस ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक मौर्या, योगेश, उमर, ताहिर कुरैशी, अजमल खान, मुनीर, सुनील, ओमप्रकाश, रामहेत, देशराज यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। कांग्रेस जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी के प्रस्तावित आगमन पर भी विशेष चर्चा की गई।